गंगा सेतु पर ट्रेलर से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, चालक को झपकी आने की आशंका


बक्सर में सोमवार की अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गया में पिंडदान कर अयोध्या जा रहे तेलंगाना के यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक रमेश स्वामी समेत 25 यात्री घायल हो गए। चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों का बक्सर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।

जानकारी के अनुसार तेलंगाना से 27 यात्रियों का दल टूरिस्ट बस से गया पहुंचा था। सभी यात्रियों ने गया में पिंडदान की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद रविवार रात करीब 10 बजे बस अयोध्या के लिए रवाना हुई। सोमवार सुबह करीब तीन बजे बस वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पार कर उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

Sponsored Advertisement

सो रहे यात्रियों में मची चीख-पुकार:
हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। अचानक तेज आवाज के साथ बस ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर लगते ही यात्री अपनी सीटों से आगे की ओर जा गिरे और बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया:
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और सभी घायलों को बक्सर सदर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। कुछ यात्रियों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक का इलाज जारी है।

गया में धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद अयोध्या जा रहे यात्रियों की यात्रा अचानक हादसे में बदल गई। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।

Related Posts

भागलपुर में घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, चार गंभीर

भागलपुर: जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर बायपास मोड़ पर घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से कार सवार दो लोगों…

भागलपुर में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा कमरे में लगी भीषण आग, अनाज-जेवरात समेत एक लाख की संपत्ति राख

भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नया टोला मिर्जापुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। घर की छत पर बने झोपड़ीनुमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *