गांधी जयंती पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत दिया स्वच्छता का संदेश

सहरसा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, सहरसा द्वारा शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के सुपर बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज की आधारशिला माना था। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकी देवी, जिला मंत्री कुमार गौरव सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगमनी देवी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशि सोनी, ललन दास, संजीव कुमार, अखिलेश पांडेय, राकेश गुप्ता, मीणा सिंह, चांदनी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

 

Related Posts

बच्चों को संकट में तत्काल मिलेगी पुलिस सहायता, कोईलवर थाने में शुरू हुआ चाइल्ड हेल्प डेस्क

कोईलवर (भोजपुर)। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संकट की स्थिति में उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोईलवर थाने में चाइल्ड हेल्प डेस्क की…

सहरसा में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

सहरसा। जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सहरसा के डीबी रोड स्थित पूजा बैंक्विट में ‘नीतीश संवाद—जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *