किशनगंज में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम, डीएम समेत अधिकारियों ने किया श्रमदान

किशनगंज। जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, डीआरडीए के निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, ग्राम पंचायत टेउसा के मुखिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। स्थानीय ग्रामीणों की भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी रही।

 

एक घंटे तक किया श्रमदान

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर करीब एक घंटे तक श्रमदान किया। इस दौरान स्थानीय बाजार और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए आम नागरिकों से भी अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की।

 

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में लोगों को नियमित रूप से साफ-सफाई करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

 

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने पौधारोपण भी किया। पौधारोपण के माध्यम से उन्होंने स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरियाली एक-दूसरे के पूरक हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जरूरत है।

 

इसके बाद डीएम नवीन कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाई। सभी ने स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने के साथ जनभागीदारी को मजबूत करना रहा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, बाजार और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Related Posts

कहलगांव में टिपिन कुमार हत्याकांड का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार; लोहे का टुकड़ा और मोबाइल बरामद

भागलपुर। जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में टिपिन कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान…

टीएनबी कॉलेज में ‘भारत-नेपाल के जेन-जी आंदोलनों’ पर संगोष्ठी, युवाओं की राजनीतिक सक्रियता पर हुई चर्चा

भागलपुर। टी.एन.बी. कॉलेज, भागलपुर के राजनीति विज्ञान विभाग और आईक्यूएसी (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में ‘नेपाल और भारत में जेन-ज़ी (Gen Z) आंदोलनों का एक शैक्षणिक विश्लेषण’ विषय पर विभागीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *