आदित्य को मिली भागलपुर जन सुराज संघर्ष वाहिनी की कमान, प्रदेश अध्यक्ष अनूप मैथिल ने सरकार पर साधा निशाना

जन सुराज संघर्ष वाहिनी की ओर से संगठन विस्तार, चर्चा एवं सुझाव को लेकर भागलपुर स्थित जन सुराज कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जन सुराज संघर्ष वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप मैथिल ने की। बैठक के दौरान आदित्य को भागलपुर जिला जन सुराज संघर्ष वाहिनी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

 

Sponsored Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप मैथिल ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनके सुझाव लेना है। उन्होंने बताया कि संघर्ष वाहिनी की ओर से लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर जिला टीम का गठन किया जा रहा है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सके।

 

इस दौरान अनूप मैथिल ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और मुख्यमंत्री को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जन सुराज संघर्ष वाहिनी युवाओं और संघर्ष की आवाज को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि चुनाव में जन सुराज को भले ही शून्य सीट मिली, लेकिन इसके बावजूद संगठन के कार्यकर्ता अगले ही दिन से संघर्ष के मैदान में उतर गए। उन्होंने कहा कि जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर लगातार युवाओं के बीच पहुंच रहे हैं और उनका संघर्ष जारी है। संघर्ष वाहिनी भी लगातार जनता के मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रहेगी और बेहतर बिहार के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगी।

 

वहीं, भागलपुर जिला अध्यक्ष बनाए गए आदित्य ने कहा कि बिहार के लोग जन्म से ही संघर्षों का सामना करते आए हैं। उन्होंने कहा कि अब वे और उनके साथी संघर्ष वाहिनी से जुड़कर बिहार के विकास के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कारवां तब तक नहीं रुकेगा, जब तक बिहार में विकास की बयार नहीं बहती।

 

रिपोर्ट: भागलपुर

Related Posts

पटना सिटी में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का VIDEO वायरल, पटाखा दुकानों पर छापेमारी के दौरान हुआ था हंगामा; DSP बोले- मामला संज्ञान में नहीं

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में पटाखा दुकानों पर छापेमारी के दौरान हंगामा और सरकारी टीम के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना…

नालंदा में दो नई फैक्ट्रियों का मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार

नालंदा जिले के ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को दो नई फैक्ट्रियों की शुरुआत की गई। ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *