गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों और गार्ड को बनाया बंधक

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े डकैती की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया और बैंक के चेस्ट में रखी करीब 42 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 9:10 बजे बैंक का प्यून बैंक खोलने पहुंचा था। इसी दौरान पांच से सात की संख्या में हथियारबंद बदमाश बैंक के अंदर दाखिल हुए और प्यून को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बैंक के कर्मचारी जैसे-जैसे वहां पहुंचते गए, बदमाश उन्हें भी बंधक बनाते गए।

 

करीब 10 बजे बैंक मैनेजर के पहुंचने के बाद बदमाशों ने उन्हें भी अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि बदमाशों ने दबाव बनाकर बैंक का चेस्ट खुलवाया और उसमें रखी नकदी निकाल ली। इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

 

डकैती के दौरान बैंक के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना है। घटना के बाद बैंक के फर्श पर खून के धब्बे दिखाई देने की बात सामने आई है। हालांकि, गार्ड के साथ मारपीट की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बैंक परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने के साथ उनके आने और भागने के रास्तों का पता लगाया जा रहा है।

 

पुलिस की ओर से संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। फिलहाल बदमाशों की सही संख्या, लूटी गई रकम और वारदात में इस्तेमाल हथियारों को लेकर जांच जारी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है।

 

दिनदहाड़े बैंक में हुई इस वारदात के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला

Related Posts

अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *