भागलपुर में मिट्टी में दबे मिले शव का पुलिस ने किया खुलासा, पैसों के विवाद में हत्या का आरोप; दो गिरफ्तार

भागलपुर। ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सलमान उर्फ फेकू और मोहम्मद सारिक उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद 19 सितंबर को मोहम्मद सलमान की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मिट्टी में दफना दिया था। घटना के बाद शव को इस तरह छिपाया गया कि किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सके।

 

22 सितंबर को संबंधित इलाके में जमीन से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद ईशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्थान की जांच शुरू की। पुलिस की मौजूदगी में जमीन की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान मिट्टी के अंदर से शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर हत्या और शव को दफनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान भी बरामद किए हैं। बरामद सामान में एक कुल्हाड़ी, दो खंती और एक कुदाल शामिल है।

 

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता होने पर उसका भी पता लगाया जा सके।

Related Posts

पलामू में वनांचल ग्रामीण बैंक में लूट का प्रयास, गार्ड और बैंक कर्मियों की बहादुरी से हथियार छोड़कर भागा अपराधी

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के आढ़त रोड स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक में सोमवार को एक अपराधी ने हथियार…

सहरसा में भारत स्काउट एवं गाइड ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

भारत स्काउट और गाइड, सहरसा के तत्वावधान में स्थानीय जिला स्कूल सभागार में स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *