धनबाद में SIR विवाद पर JMM छात्र मोर्चा का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त समेत तीन नेताओं के पुतले फूंके

धनबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर देशभर में चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच धनबाद में झामुमो छात्र मोर्चा ने प्रदर्शन किया। छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतलों का दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

 

Sponsored Advertisement

प्रदर्शन का नेतृत्व JMM छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष आजाद कुमार महतो ने किया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और SIR प्रक्रिया को लेकर उठ रही आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

 

आजाद कुमार महतो ने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब 13 करोड़ नामों की कमी सामने आई है और आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से लोगों के मताधिकार पर असर पड़ सकता है।

 

हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और अपात्र, मृत, स्थानांतरित तथा डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाना बताया गया है। आयोग की प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की व्यवस्था भी रखी गई है।

 

SIR के अलग-अलग चरणों में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जा रही है और संबंधित राज्यों में दावे-आपत्तियों के लिए निर्धारित अवधि भी दी गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।

 

प्रदर्शन के दौरान छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि SIR को लेकर सामने आ रही शिकायतों की निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जाए। साथ ही पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की स्थिति में उन्हें उचित अवसर दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Related Posts

पलामू में वनांचल ग्रामीण बैंक में लूट का प्रयास, गार्ड और बैंक कर्मियों की बहादुरी से हथियार छोड़कर भागा अपराधी

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के आढ़त रोड स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक में सोमवार को एक अपराधी ने हथियार…

काली पूजा के विभिन्न पंडालों में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, मां काली के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

काली पूजा के पावन अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र नाथ महतो ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां काली पूजा पंडालों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *