राजनीति के मंच से मनोरंजन की दुनिया तक, तेज प्रताप और शहजाद पूनावाला की जुगलबंदी


राजनीति में अलग-अलग दलों और विचारधाराओं के साथ नजर आने वाले तेज प्रताप यादव और शहजाद पूनावाला अब मनोरंजन के मंच पर साथ दिखाई देंगे। RJD नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और BJP के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ सीजन-2 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाले हैं। दोनों को एक साथ शो में देखने को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है।


राजनीतिक बयानबाजी और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ नजर आने वाले दोनों नेताओं की शो में जुगलबंदी प्रोमो सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गई है। शो के प्रोमो में दोनों के बीच बातचीत और मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि दोनों की धार्मिक आस्था को भी मनोरंजन के अंदाज में पेश किया गया है।

Sponsored Advertisement


तेज प्रताप यादव भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वहीं शहजाद पूनावाला भी भगवान राम और हनुमान के प्रति अपनी आस्था सार्वजनिक रूप से जाहिर करते रहे हैं। इसी को लेकर प्रोमो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत दिखाई गई है।


प्रोमो में शहजाद पूनावाला कहते हैं, ‘जब पटना से मिला पुणे…’ इसके जवाब में तेज प्रताप अपने अंदाज में कहते हैं कि जब मुंबई से बिहार मिलेगा तो ‘बवाल भी होगा और धमाल भी होगा।’ दोनों की यह बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा में है।


प्रोमो में शो की रणनीति को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत दिखाई गई है। तेज प्रताप, शहजाद को खेल में एक खास भूमिका निभाने का सुझाव देते नजर आते हैं। इससे शो में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।


‘राइज एंड फॉल’ सीजन-2 की कमान पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे। शो में तेज प्रताप यादव और शहजाद पूनावाला के अलावा स्वरा भास्कर, मनीष कश्यप और गौतम गुलाटी समेत कई चर्चित चेहरे भी नजर आएंगे। शो की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और इसे Prime Video और Amazon MX Player पर देखा जा सकेगा।

Related Posts

बारिश में बेकाबू हुआ गिट्टी लदा ट्रक, फोरलेन की रेलिंग से टकराया; इंजन हवा में लटका

बारिश में बेकाबू हुआ गिट्टी लदा ट्रक, फोरलेन की रेलिंग से टकराया; इंजन हवा में लटका

बांका में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 6 अज्ञात के खिलाफ FIR; मंदार पर्वत का बताया जा रहा वीडियो

बांका में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 6 अज्ञात के खिलाफ FIR; मंदार पर्वत का बताया जा रहा वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *