बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिलेगा 3-3 डिसमिल वासभूमि, 22 सितंबर से पंचायतों में विशेष शिविर

पटना: बिहार में भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए वासभूमि उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने अभियान बसेरा के तहत विशेष पहल शुरू की है। राज्य के करीब 30 हजार पात्र भूमिहीन परिवारों को 3-3 डिसमिल वासभूमि का बंदोबस्ती प्रमाण पत्र देने की तैयारी है। इसके लिए 22 सितंबर 2026 से सभी पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।

भूमिहीन परिवारों के लिए विशेष अभियान

Sponsored Advertisement

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि बिहार के प्रत्येक भूमिहीन परिवार को अपना आशियाना मिले, इसी संकल्प के साथ अभियान बसेरा के तहत सभी पंचायतों में विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। अभियान के माध्यम से पात्र परिवारों को गृहस्थल यानी वासभूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

घर बैठे भी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

वासभूमि के लिए पात्र लोग ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बिहार भूमि पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा लाभुक अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या अंचल कार्यालय में भी आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन की रसीद लेना जरूरी

सरकार की ओर से संबंधित अधिकारियों को आवेदन स्वीकार करने और आवेदकों को उसकी रसीद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए आवेदन जमा करते समय रसीद जरूर प्राप्त करें, ताकि आवेदन जमा होने का प्रमाण आपके पास रहे।

30 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ

अभियान बसेरा-2 के तहत राज्य के करीब 30 हजार पात्र भूमिहीन परिवारों को 3-3 डिसमिल वासभूमि के बंदोबस्ती प्रमाण पत्र दिए जाने की तैयारी है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 93,916 लाभुकों को वासभूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस अभियान के जरिए बाकी पात्र भूमिहीन परिवारों तक भी वासभूमि पहुंचाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Posts

जहानाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार मिठाई दुकानों की FSSAI अनुज्ञप्ति निलंबित; 16 टन से अधिक दूषित मिठाइयां नष्ट

जहानाबाद जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष जांच अभियान के तहत मिठाई बनाने वाले चार प्रतिष्ठानों…

सहरसा के आजाद चौक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से किसान की मौत, एक घायल

सहरसा। सहरसा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आजाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *