हरिहरपुर गांव में बम धमाका, 55 वर्षीय अजय पांडेय की मौत; इलाके में दहशत

जमुई। लछुआड़ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सोमवार की शाम हुए बम धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मांझी टोला में अज्ञात अपराधियों ने 55 वर्षीय अजय पांडेय को निशाना बनाकर बम से हमला कर दिया। धमाके में अजय पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जमुई लेकर पहुंचे, लेकिन निजी क्लीनिक में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम अजय पांडेय अपने गांव के मांझी टोला में थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर बम फेंक दिया। बम के धमाके के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Sponsored Advertisement

परिजनों ने गंभीर हालत में अजय पांडेय को इलाज के लिए जमुई ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। जमुई स्थित एक निजी क्लीनिक में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि अजय पांडेय पर बम से हमले की सूचना मिली थी। घायल अवस्था में उन्हें जमुई ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इधर, अजय पांडेय की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है। वहीं, बम धमाके के बाद ग्रामीणों में भी भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related Posts

जमुई घटना पर गरमाई सियासत, तेजस्वी ने सरकार से पूछे सवाल; सम्राट चौधरी के पुराने बयान की चर्चा

जमुई घटना पर गरमाई सियासत, तेजस्वी ने सरकार से पूछे सवाल; सम्राट चौधरी के पुराने बयान की चर्चा

मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से पांच घर जलकर राख, 15 लाख की संपत्ति का नुकसान

मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से पांच घर जलकर राख, 15 लाख की संपत्ति का नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *