गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं का ऑटो खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत, 10 घायल

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर जमालपुर ग्रामीण बैंक के समीप मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। डोरीगंज घाट से गंगा स्नान कर ऑटो से घर लौट रही महिलाओं का ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

 

Sponsored Advertisement

मृतका की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव निवासी राम भगवान चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी उर्फ बुजान देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं गंगा स्नान कर ऑटो से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान जमालपुर ग्रामीण बैंक के समीप सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कौशल्या देवी ऑटो से नीचे गिर गईं और ऑटो उनके ऊपर पलट गया। ऑटो के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे में देवलक्षण देवी (56), रेखा देवी (55), मालती देवी (57), सुकनी देवी (56), प्रभा देवी (50), प्रभावती देवी (60), कांति देवी (45), सुशीला देवी (45), चिंता कुंवर (50) और तीन वर्षीय मानशी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर भेजा गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कोईलवर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने झलकुनगर के समीप शव को रोक लिया। इसके बाद बहियारा गांव के पास कोईलवर-चांदी सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।

 

सूचना मिलने पर चांदी और कोईलवर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा गया। मृतका के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Related Posts

किशनगंज में 26 नवंबर को होगा हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

किशनगंज। जिले में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आगामी 26 नवंबर 2026 को हवाई हमला एवं ब्लैकआउट मॉक…

स्कूल में छात्र और उसके पिता से मारपीट का आरोप, नवहट्टा थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित

सहरसा: जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में आठवीं कक्षा के छात्र और उसके पिता के साथ कथित मारपीट तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *