जलकुंभी से बना रहीं पर्स, डलिया और लॉन्ड्री बिन, देवरानी-जेठानी की जोड़ी बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

सहरसा: बिहार के सहरसा में दो देवरानी-जेठानी अपनी मेहनत और हुनर के दम पर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। कभी परिवार की आर्थिक तंगी से परेशान रहने वाली इन महिलाओं ने जलकुंभी को रोजगार का जरिया बना लिया है। अब दोनों जलकुंभी से आकर्षक पर्स, डलिया, लॉन्ड्री बिन और कई तरह के उपयोगी सामान तैयार कर रही हैं। महोत्सव में स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों की बिक्री भी कर रही हैं।

दरअसल, बलुआहा गांव के वार्ड नंबर 16 की रहने वाली 35 वर्षीय ममता देवी और उनकी देवरानी 30 वर्षीय विभा देवी ने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह पहल की है।

Sponsored Advertisement

ममता देवी के पति अरुण साह गांव में ऑटो चलाते हैं। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। इनमें एक बेटा दिव्यांग है। सीमित आमदनी के कारण बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतें पूरी करने में काफी परेशानी होती थी। ऐसे में ममता देवी ने खुद भी रोजगार करने का फैसला किया। जीविका समूह के माध्यम से उन्हें जलकुंभी से उपयोगी सामान बनाने की जानकारी मिली। प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने इस काम की शुरुआत की। पिछले करीब दो महीने से वह लगातार उत्पाद तैयार कर रही हैं।

वहीं, उनकी देवरानी विभा देवी के पति सुबोध साह जयपुर में सिलाई-कटाई का काम करते हैं। इससे उन्हें महीने में करीब 10 से 12 हजार रुपये की आमदनी होती है। तीन बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए विभा देवी ने भी रोजगार से जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने अपनी गोतनी ममता देवी से जलकुंभी से सामान बनाने का हुनर सीखा और अब दोनों मिलकर अलग-अलग उत्पाद तैयार कर रही हैं।

ममता देवी के अनुसार, जिला प्रशासन के उद्योग विभाग ने उनके काम की सराहना की है। महोत्सव में स्टॉल मिलने से उन्हें अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और बिक्री करने का अवसर मिला है।

वहीं, सहरसा उद्योग विभाग के महाप्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि जीविका समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को जलकुंभी से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ना और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।

जलकुंभी जैसी अनुपयोगी समझी जाने वाली वनस्पति को हुनर और मेहनत से रोजगार में बदलकर ममता और विभा आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं।

Related Posts

रंगों, सुरों और नाट्य प्रस्तुतियों से सजेगी सिल्क सिटी, 24 दिसंबर से रंग महोत्सव का आगाज

सिल्क सिटी भागलपुर में एक बार फिर कला, संस्कृति और रंगमंच का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी 24 से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 13वें भागलपुर रंग महोत्सव…

जन्मदिन पर साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, नामचीन कवियों की रचनाओं पर देर रात तक झूमते रहे श्रोता

    Sponsored Advertisement जंदाहा (वैशाली)। महनार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं शिक्षाविद् संजय कुमार राय का जन्मदिन शनिवार को साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के अनूठे उत्सव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *