सोनपुर मेले में छाया 8 साल का विशाल, 40 की रफ्तार से दौड़ाता है ‘साधू’ घोड़ा!

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है। मेले के आगाज से पहले ही घोड़ा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दूर-दराज से घोड़ा व्यापारी अपने-अपने घोड़ों के साथ सोनपुर पहुंच रहे हैं। इसी बीच घोड़ा बाजार में एक घोड़ा और उसका नन्हा सवार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। घोड़े का नाम ‘साधू’ है और उसे दौड़ाने वाला महज आठ साल का विशाल है।

 

Sponsored Advertisement

बक्सर जिले से सोनपुर मेले में लाए गए काले-सफेद रंग के घोड़े ‘साधू’ की खूबसूरती देखते ही बनती है। उसकी आकर्षक कद-काठी देखकर लोग बरबस ही उसकी ओर खिंचे चले आते हैं। हालांकि, लोगों के लिए सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि महज आठ साल का एक बच्चा इस घोड़े की लगाम संभालता है और उसे फर्राटे से दौड़ाता है।

 

विशाल पिछले करीब एक साल से साधू की सवारी कर रहा है। उसका कहना है कि वह घोड़े को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लेता है। इतनी कम उम्र में उसकी घुड़सवारी देखकर मेले में पहुंचे लोग भी हैरान हैं। नन्हे घुड़सवार को देखने के लिए घोड़ा बाजार में लोगों की भीड़ जुट रही है।

 

विशाल ने बताया कि उसे बचपन से ही घोड़ों पर घूमने का शौक रहा है। उसके पिता ने ही उसे घुड़सवारी करना सिखाया है। पिता से मिले प्रशिक्षण और लगातार अभ्यास की बदौलत वह इतनी कम उम्र में घोड़े की सवारी करने लगा है।

 

सोनपुर मेले के घोड़ा बाजार में एक ओर जहां अलग-अलग नस्लों के घोड़े व्यापारियों और खरीदारों का ध्यान खींच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आठ वर्षीय विशाल और उसका घोड़ा साधू भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं। मेले की शुरुआत से पहले ही यह अनोखी जोड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है।

Related Posts

भागलपुर में घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, चार गंभीर

भागलपुर: जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर बायपास मोड़ पर घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से कार सवार दो लोगों…

भागलपुर में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा कमरे में लगी भीषण आग, अनाज-जेवरात समेत एक लाख की संपत्ति राख

भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नया टोला मिर्जापुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। घर की छत पर बने झोपड़ीनुमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *