भागलपुर-बांका मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा, भदई तालाब में पलटी कार, एक की मौत; दूसरे के डूबने की आशंका

बिहार के भागलपुर-बांका मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रजौन प्रखंड के भदई तालाब में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर शव को बाहर निकाला। वहीं, कार में दो लोगों के सवार होने की आशंका के चलते दूसरे व्यक्ति के भी डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कार को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

दरअसल, घटना शुक्रवार की है। जानकारी के अनुसार, कार रजौन प्रखंड के खुशहालपुर से भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग की ओर जा रही थी। इसी दौरान एनएच पर पहुंचने से पहले ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित भदई तालाब में पलटकर जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला।

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि कार तालाब में गिरने के बाद धीरे-धीरे पानी में डूबने लगी। इसी दौरान कार की बैक लाइट जल रही थी, जिस पर आसपास के ग्रामीणों की नजर पड़ी। इसके बाद लोगों को तालाब में कार होने की जानकारी मिली और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने बिना देर किए तालाब में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। इसी दौरान एक व्यक्ति का शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक कार में दो लोग सवार थे। ऐसे में दूसरे व्यक्ति के भी कार के अंदर फंसे होने या तालाब में डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दूसरे व्यक्ति के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन की व्यवस्था की है। क्रेन की मदद से कार निकालने का प्रयास जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कार बाहर निकलने के बाद ही हादसे में सवार लोगों की संख्या और दूसरे व्यक्ति की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

समस्तीपुर में महिला पंच के पति किसान सुबोध राय की गोली मारकर हत्या, दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने किए ताबड़तोड़ बम विस्फोट

समस्तीपुर में महिला पंच के पति किसान सुबोध राय की गोली मारकर हत्या, दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने किए ताबड़तोड़ बम विस्फोट

समस्तीपुर में सरेआम महिला की मांग में जबरन भरा सिंदूर, वीडियो वायरल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर में सरेआम महिला की मांग में जबरन भरा सिंदूर, वीडियो वायरल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *