जामताड़ा के नाला में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक; पिता-पुत्र की मौत, तीन घंटे जाम रही सड़क

झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना सियारकटिया मोड़ के पास पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में संगाजुड़ी निवासी सागर डोम (45) और उनके बेटे छोटन डोम (22) की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, सागर डोम अपने बेटे छोटन डोम के साथ नाला से बाइक पर सवार होकर अपने घर संगाजुड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान सियारकटिया मोड़ के पास पेट्रोल पंप के समीप उनकी बाइक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। पिता-पुत्र की मौत से स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

 

हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सड़क जाम की सूचना मिलते ही नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नाला सर्किल इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

 

इस दौरान झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल और पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर आक्रोशित लोगों को समझाया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया और आवागमन सामान्य करने का रास्ता साफ हुआ।

 

पुलिस प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही, सड़क दुर्घटना के बाद मिलने वाले मुआवजे और इंश्योरेंस से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।

 

इस हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से संगाजुड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की।

 

**लोकेशन: जामताड़ा**

 

**रिपोर्ट: संतोष कुमार**

Related Posts

निरसा में तेज रफ्तार बस ने ली 55 वर्षीय जाहिद अंसारी की जान, मुआवजे की मांग पर धनबाद-चिरकुंडा मार्ग जाम

झारखंड के धनबाद जिले के निरसा में तेज रफ्तार बस की टक्कर से 55 वर्षीय जाहिद अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धनबाद-चिरकुंडा मार्ग पर कंचनडीह मोड़…

बेगूसराय में गंगा नदी में नाव पलटने से मची अफरा-तफरी, दो लोग लापता और चार घायल

बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चमथा-1 पंचायत के चमथा रजौली के पास बुधवार शाम गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *