नाला में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत; खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई बाइक

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सागर डोम (45) और उनके पुत्र छोटन डोम (22) के रूप में हुई है। हादसा सियारकटिया मोड़ के पास पेट्रोल पंप के समीप हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, सागर डोम और छोटन डोम नाला से अपने घर संगाजुड़ी जा रहे थे। इसी दौरान सियारकटिया मोड़ के पास सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

 

घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

**सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस**

 

हादसे की सूचना मिलते ही नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नाला सर्किल इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया।

 

इस दौरान झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल और पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों को समझाया। इसके बाद सड़क जाम हटाया गया और आवागमन बहाल करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

 

**परिजनों को सहायता और मुआवजे की जानकारी**

 

हादसे में पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटना के बाद मिलने वाले मुआवजे और इंश्योरेंस से संबंधित जानकारी भी दी गई।

 

इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर खड़े वाहनों के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की जरूरत जताई।

 

**संवाददाता: संतोष कुमार, जामताड़ा।**

Related Posts

दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर जामताड़ा कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

जामताड़ा। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर जामताड़ा में पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं।…

नाला के कन्या मध्य विद्यालय में सुरक्षित बचपन पर जागरूकता शिविर, छात्राओं को बताए गए बाल अधिकार

जामताड़ा। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में बुधवार को राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय, नाला में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *