इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, दो साल तक चला इश्क! मोतिहारी में मोहल्ले वालों ने मंदिर में कराई आरती और देवा दास की शादी

सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती दो साल के प्रेम संबंध में बदली और आखिरकार प्रेमी जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। बिहार के मोतिहारी में हिंदरी बाजार की आरती कुमारी और छतौनी के देवा दास की शादी मंदिर में कराई गई। इस शादी में दोनों परिवारों की सहमति और मोहल्ले के लोगों की भूमिका अहम रही।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, आरती और देवा दास की पहचान करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध शुरू हो गया। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। जब परिवार के लोगों ने निगरानी बढ़ाई तो दोनों घर से दूर रहने लगे। इस दौरान मामला बढ़ने पर युवक के साथ मारपीट होने की बात भी सामने आई। पुलिस को भी इसकी जानकारी मिली थी। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर दोनों को उनके परिवारों तक पहुंचाया।

 

हालांकि, इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। मोहल्ले के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों परिवारों को बुलाकर बातचीत की। इसके बाद मंदिर में शादी कराने का फैसला लिया गया। मोहल्ले के लोगों ने माला मंगवाई और पंडित को बुलाकर विवाह की रस्में पूरी कराईं। आरती की मांग में सिंदूर भरने के साथ दोनों को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया गया।

 

आरती कुमारी ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से शादी हो रही है और वे खुश हैं। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम से शुरू हुई पहचान धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शुरुआत में परिवार के लोग नाराज थे, लेकिन अब सभी की सहमति से विवाह संपन्न हुआ है।

 

वहीं, समाजसेवी संजीत कुमार ने कहा कि इस मामले की लगातार सूचना मिल रही थी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने दोनों परिवारों को साथ बैठाकर शादी कराने का निर्णय लिया।

 

Related Posts

अंधविश्वास की आशंका! बड़े भाई ने डेढ़ साल के छोटे भाई की बलि दी? दुर्गा मंदिर में मिला मासूम का शव, आरोपी गिरफ्तार

अंधविश्वास की आशंका! बड़े भाई ने डेढ़ साल के छोटे भाई की बलि दी? दुर्गा मंदिर में मिला मासूम का शव, आरोपी गिरफ्तार

बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच; एक्सपायरी दूध, खराब पनीर और बासी मिठाइयां जब्त

बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच; एक्सपायरी दूध, खराब पनीर और बासी मिठाइयां जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *