आरा में दुर्गा पूजा के दौरान खूनी वारदात, बहन के घर आए 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

आरा: बिहार के आरा में दुर्गा पूजा के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कर नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर की है, जहां अपनी छोटी बहन के घर आए 22 वर्षीय अभिषेक कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बहन के घर आया था अभिषेक, फिर मिली मौत की खबर

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी राजल राय के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर अभिषेक अपनी छोटी बहन के घर इब्राहिमनगर आया हुआ था। सोमवार की शाम कुछ युवक उसे मेला घुमाने के बहाने अपने साथ घर से बाहर ले गए। इसी दौरान उसके सीने में गोली मार दी गई। गोली लगने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर उसे उसकी बहन के ससुराल के दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है, ताकि वारदात से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

सचिन उर्फ छोटे यादव पर गोली मारने का आरोप

इस मामले में सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि इब्राहिमनगर के सचिन उर्फ छोटे यादव ने युवक को गोली मारी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Posts

सुपौल में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, मां के भी तोड़े दोनों हाथ; आरोपी गिरफ्तार

सुपौल में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, मां के भी तोड़े दोनों हाथ; आरोपी गिरफ्तार

गया में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, नागालैंड के राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल

गया में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, नागालैंड के राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *