टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बिहार कनेक्शन, बेगूसराय का युवक हिरासत में

बेगूसराय: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद बेगूसराय में भी चर्चा तेज हो गई है। राजस्थान की कोटा पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को कोटा रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया है। इनमें दो हरियाणा और एक युवक बिहार के बेगूसराय जिले के पिपरा का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, संदिग्ध की पहचान और मामले में उसकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, बिहार के युवक की पहचान ऋतिक कुमार उर्फ रोशन, उम्र 22 वर्ष, पिता रामू महतो के रूप में सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह मुंबई में रहकर काम करता था। बेगूसराय के एसपी ने इस मामले में जानकारी मिलने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

Sponsored Advertisement

मुंबई में करता था काम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ऋतिक मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में रहता था। वह पहले रैपिडो राइडर के रूप में काम करता था। वहीं, परिजनों का कहना है कि वह पिछले दो-तीन महीने से मुंबई में खाना बनाने का काम कर रहा था। मीडिया में तस्वीर सामने आने के बाद परिवार ने युवक को पहचानने से इनकार किया है। उसकी मां का कहना है कि बेटे से फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन अब उसका मोबाइल बंद आ रहा है।

ऐसे पकड़े गए तीनों संदिग्ध

जानकारी के अनुसार, मुंबई में घटना को अंजाम देने के बाद तीनों संदिग्ध ट्रेन से फरार हो गए थे। मुंबई पुलिस के अलर्ट पर कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुबह करीब 10 बजे पुणे-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन की जनरल बोगी से तीनों को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनके चालक फिरदौस को गोली लगी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इधर, बेगूसराय के स्थानीय लोगों ने कहा कि संबंधित परिवार गांव में किराये पर रहता है। ग्रामीणों ने जांच पूरी होने से पहले गांव को बदनाम नहीं करने की अपील की है। फिलहाल, संदिग्ध की पहचान और फायरिंग में उसकी कथित भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Posts

सुपौल में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, मां के भी तोड़े दोनों हाथ; आरोपी गिरफ्तार

सुपौल में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, मां के भी तोड़े दोनों हाथ; आरोपी गिरफ्तार

गया में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, नागालैंड के राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल

गया में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, नागालैंड के राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *