पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रखंड प्रमुख पति गंभीर रूप से घायल

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे मनेर में दुर्गा पूजा की अष्टमी की रात गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है। ब्यापुर गांव में बाइक सवार अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, उन्हें बचाने पहुंचे प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी के पति पिंटू कुमार भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज दानापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

दलान में बैठे थे दोनों, तभी अपराधियों ने की फायरिंग

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू और प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार ब्यापुर गांव में संजीत कुमार के दलान में बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने संजीत कुमार को निशाना बनाया। गोलीबारी होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बचाने पहुंचे पिंटू कुमार को भी लगी गोली

फायरिंग के दौरान संजीत कुमार को बचाने के लिए पिंटू कुमार आगे आए, लेकिन अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि संजीत कुमार के सीने में गोली लगी थी, जबकि पिंटू कुमार की जांघ में गोली लगी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दानापुर के डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे पुरानी रंजिश और चुनावी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वारदात की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

Related Posts

सहरसा पहुंची अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की टीम, खुर्दा मेले में देशभर के पहलवान दिखाएंगे दमखम

मधेपुरा जिले के खुर्दा में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले में इस बार भी कुश्ती का रोमांच देखने को मिलेगा। दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने…

कोलकाता की घटना पर विधायक संजय सिंह का बड़ा बयान, पप्पू यादव पर भी साधा निशाना

कोलकाता में हुई दुखद घटना को लेकर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *