सिकंदरा में दर्दनाक सड़क हादसा, पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

जमुई जिले के सिकंदरा में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां मां नेतुला मंदिर में पूजा करने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर कुमार गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हालात को संभालने के लिए जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, मृत बच्चियों की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव निवासी मनोज यादव की 13 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी और संकेंद्र यादव की 16 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चचेरी बहन थीं। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां मां नेतुला मंदिर में पूजा करने के बाद पैदल अपने घर पंचमहुआ लौट रही थीं। इसी दौरान कुमार गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Sponsored Advertisement

दो बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस हादसे से पंचमहुआ गांव में मातम पसरा हुआ है। मृत बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। वहीं, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाए और बांस-बल्ले लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। सड़क जाम होने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलने के बाद जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

फिलहाल, हादसे के बाद ग्रामीणों का विरोध जारी है और पुलिस प्रशासन स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुटा है।

Related Posts

सहरसा में नवरात्र के तीसरे दिन अग्निशमन विभाग का निरीक्षण, पूजा पंडालों को सुरक्षा निर्देश

नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहरसा जिला प्रशासन सतर्क है। पूजा पंडालों और मेले में आगजनी की घटनाओं को रोकने तथा आपात…

सहरसा में खाद्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी दूध, चिकन और पनीर जब्त कर किए गए नष्ट

बिहार के सहरसा में आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *