डाली पंचायत को मिली बड़ी सौगात, उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय बना मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल

पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत डाली पंचायत के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुखिया पूनम जायसवाल और छतरपुर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल के प्रयासों से डाली राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय को मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल के रूप में स्वीकृति मिल गई है। इससे डाली पंचायत सहित आसपास के दर्जनों गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर उनका आभार जताया।

दरअसल, 18 फरवरी को मुखिया पूनम जायसवाल और जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल ने पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने डाली उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय को मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल में शामिल करने की मांग रखी थी। उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी की सकारात्मक पहल के बाद विद्यालय को स्वीकृति मिल गई। इसे पंचायत में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Sponsored Advertisement

मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल बनने के बाद विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की योजना है। इसके तहत स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, बेहतर शिक्षण व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

मांग पूरी होने पर सोमवार को मुखिया पूनम जायसवाल और जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार से उनके कार्यालय में मिले। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को थाईलैंड प्रजाति के आम का पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया।

पूनम जायसवाल, मुखिया मुखिया पूनम जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल बनना डाली पंचायत के लिए ऐतिहासिक दिन है। अब पंचायत के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए डालटनगंज या रांची जाने की मजबूरी नहीं होगी। यह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

अमित कुमार जायसवाल, जिला परिषद सदस्य वहीं, अमित जायसवाल ने उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मांग को गंभीरता से लेकर जल्द स्वीकृति दिलाई गई है। उन्होंने जल्द ही विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की बात भी कही।

विद्यालय को मिली इस स्वीकृति से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मुखिया पूनम जायसवाल और जिला परिषद सदस्य अमित जायसवाल के प्रयासों की सराहना की है।

Related Posts

पलामू के हुसैनाबाद में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी की तीन बाइक बरामद

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बराही धाम…

डालटनगंज स्टेशन की पार्किंग में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रेलकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

डालटनगंज स्टेशन की पार्किंग में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रेलकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *