मोतिहारी में नवविवाहित दंपति की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी के शव; एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर राय गांव में एक नवविवाहित दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब यानी एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

मृतकों की पहचान परवेज आलम और सोनी खातून के रूप में हुई है। परवेज आलम हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर पकड़ी गांव का रहने वाला था, जबकि सोनी खातून मलाही थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव की मूल निवासी थी। दोनों की मौत की खबर से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है, ताकि मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक, परवेज आलम और सोनी खातून ने करीब एक साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों हरपुर राय गांव में रह रहे थे। हालांकि, इस दंपति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इस मामले में हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान परवेज आलम और सोनी खातून के रूप में हुई है। दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल नवविवाहित दंपति की संदिग्ध मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

Related Posts

बेटे की राह तकते-तकते पथरा गईं मां-बाप की आंखें, अहमदाबाद से भागलपुर लौटते वक्त युवक लापता, फैक्टरी के मुंशी पर संदेह

जिस बेटे के सहारे परिवार की उम्मीदें टिकी थीं, आज उसी की तलाश में मां-बाप दर-दर भटक रहे हैं। हर स्टेशन पर पहुंचते ही उनकी नजरें अपने लाल को खोजने…

जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा का सहरसा में आक्रोश मार्च, कांग्रेस के खिलाफ दर्ज कराएगी विरोध

सहरसा मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. आंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े जेएनयू प्रकरण में महिला विद्यार्थियों के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी, सहरसा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *