गोपालगंज में दो मामलों के फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मांझागढ़, गोपालगंज: जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस कप्तान विनय तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मांझागढ़ थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पहला मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्म परसा बथुआ टोला गांव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को गांव में गिरे सरकारी बरगद के पेड़ को चोरी-छिपे काटा जा रहा था। इसी दौरान गांव की शीला देवी, पति अशोक यादव, घटना का वीडियो बनाने लगीं। आरोप है कि वीडियो बनाने से नाराज सोनू यादव और उसके सहयोगियों ने महिला और उनके पति के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में दोनों घायल हो गए। पीड़िता ने घर में रखे 25 हजार रुपये चोरी किए जाने का भी आरोप लगाया था।

Sponsored Advertisement

मामले को लेकर 2 सितंबर 2026 को मांझागढ़ थाना कांड संख्या 381/26 दर्ज किया गया था। इसमें सुरेश यादव समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर फरार आरोपी सुरेश यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दूसरा मामला चोरी की कार के इस्तेमाल से जुड़ा है। मांझागढ़ थाना कांड संख्या 10/26 में सिपाह खास गांव निवासी प्रमोद महतो और अच्छेलाल महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रमोद महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मंगलवार की रात उसके घर पर दबिश दी, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Posts

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

भागलपुर: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चायटोला मोड़ के समीप 16 चक्का ट्रक और टोटो के…

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *