फुलवारी शरीफ में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, महिला की मौत; घर का सामान जलकर राख

फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर नहर पर बुधवार को खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में किरायेदार मो. मन्नान की पत्नी रेहाना खातून की मौत हो गई। वहीं, पत्नी को बचाने के प्रयास में मन्नान का हाथ झुलस गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, मो. शहाब के तीन मंजिले मकान में मो. मन्नान अपनी पत्नी रेहाना खातून और तीन बच्चों के साथ किराये पर रहते थे। बुधवार को मकान के ऊपरी तल पर बने छोटे किचन में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसके बाद किचन में आग तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आने के कारण रेहाना बाहर नहीं निकल सकीं और उनकी मौत हो गई।

 

घटना के समय मो. मन्नान मकान के नीचे थे। विस्फोट और आग की जानकारी मिलते ही वह पत्नी को बचाने के लिए ऊपर पहुंचे, लेकिन इस दौरान उनका हाथ झुलस गया। परिवार के तीनों बच्चों ने किसी तरह मकान से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 

सूचना मिलने पर फुलवारी शरीफ थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए करीब 8 से 10 दमकल गाड़ियों की मदद ली गई। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल रहा।

 

आग बुझने के बाद रेहाना खातून का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आग में परिवार का घरेलू सामान, कपड़े, अनाज, रुपये, जेवरात, जरूरी कागजात समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। सिलेंडर में विस्फोट किस वजह से हुआ, इसका स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

 

 

Related Posts

भागलपुर में सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन अनशन, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

भागलपुर। दुर्गापूजा और दशहरा के बीच भागलपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी संघ ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना…

पलामू में शौच के लिए घर से निकले अधेड़ लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय जर्नादन चौधरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। कुटमू पंचायत अंतर्गत बन्दला टोला पोखरापर निवासी जर्नादन चौधरी 5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *