भोजपुर में 17.618 ग्राम हेरोइन बरामद, दो सगे भाई गिरफ्तार

जगदीशपुर। भोजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जगदीशपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पासी टोला में छापेमारी कर 17.618 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस कार्रवाई में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक अपाची बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

 

Sponsored Advertisement

 

 

 

डीएसपी राहुल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 6 अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि पासी टोला निवासी स्वर्गीय दीनदयाल चौधरी के पुत्र दीपक कुमार और उसका भाई कन्हैया कुमार अपाची बाइक से हेरोइन लेकर अपने घर पहुंचे हैं। सूचना के अनुसार, दोनों हेरोइन को बिक्री के लिए तैयार कर रहे थे। इसके बाद जगदीशपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर दीपक कुमार के घर पर छापेमारी की गई।

 

 

 

 

90 पुड़ियों में रखी थी हेरोइन

 

 

 

 

पुलिस टीम ने घर की तलाशी के दौरान कागज की 90 पुड़ियों में रखा मादक पदार्थ बरामद किया। जांच में बरामद पदार्थ का कुल वजन 17.618 ग्राम पाया गया। पुलिस ने नशे के कारोबार में इस्तेमाल की जा रही अपाची मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

 

 

 

 

मुख्य आपूर्तिकर्ता की तलाश में छापेमारी

 

 

 

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दीपक कुमार से पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह कथित तौर पर हेरोइन बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी भोला नट, पिता इर्दिश नट, से खरीदकर लाया था। इसके बाद उसे छोटे-छोटे पैकेटों में बांटकर बिक्री किए जाने की बात सामने आई है।

 

 

 

 

पुलिस अब बताए गए कथित आपूर्तिकर्ता भोला नट की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में जगदीशपुर थाना कांड संख्या 324/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों भाइयों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

Related Posts

भागलपुर में सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन अनशन, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

भागलपुर। दुर्गापूजा और दशहरा के बीच भागलपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी संघ ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना…

पलामू में शौच के लिए घर से निकले अधेड़ लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय जर्नादन चौधरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। कुटमू पंचायत अंतर्गत बन्दला टोला पोखरापर निवासी जर्नादन चौधरी 5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *