पटना में महिला सिपाही के पति की गोली लगने से मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली


पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र से एक युवक की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राज आर्य के रूप में हुई है, जो महिला पुलिस सिपाही श्रुति कुमारी के पति थे। घटना सोमवार शाम बिक्रम बाजार स्थित एक किराये के मकान में हुई। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के बीच बाजार में सोमवार शाम गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही श्रुति कुमारी अपने पति राज आर्य के साथ राम पुकार सिंह के किराये के मकान में रहती थीं। सोमवार शाम करीब छह बजे अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।


पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के बीच बाजार में सोमवार शाम गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही श्रुति कुमारी अपने पति राज आर्य के साथ राम पुकार सिंह के किराये के मकान में रहती थीं। सोमवार शाम करीब छह बजे अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

Sponsored Advertisement

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो राज आर्य गंभीर रूप से घायल अवस्था में कमरे में मिले। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना में महिला सिपाही के सर्विस रिवॉल्वर के इस्तेमाल की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि राज आर्य और श्रुति कुमारी की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। दोनों पिछले करीब एक साल से बिक्रम बाजार में किराये के मकान में रह रहे थे। हालांकि, राज आर्य अक्सर घर पर नहीं रहते थे। घटना से करीब तीन दिन पहले ही वह घर आए थे।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद कमरे में गोली चलने की घटना हुई। पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथमदृष्टया विवाद की बात सामने आई है और राज आर्य के सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलने की जानकारी है।

घटना की सूचना एफएसएल टीम को भी दी गई है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और गोली चलने की परिस्थितियों समेत घटना के पीछे की वजह की जांच कर रही है। महिला सिपाही से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

पटना में आज आपातकालीन सायरन का होगा परीक्षण, 3 किमी तक सुनाई देगी आवाज; घबराने की जरूरत नहीं

पटना में आज आपातकालीन सायरन का होगा परीक्षण, 3 किमी तक सुनाई देगी आवाज; घबराने की जरूरत नहीं

मोतिहारी में समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में समूह लोन दिलाने के नाम पर लोगों से कथित ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *