कटिहार में दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, LIVE फुटेज आया सामने; पुराने विवाद में हत्या का आरोप

कटिहार। कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बीच बाजार में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास की है। मृतक की पहचान अधिवक्ता गुड्डू अंसारी के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

Sponsored Advertisement

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात से जुड़ा LIVE फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक अपराधी अधिवक्ता को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की जांच और तेज हो गई है।

 

बताया जा रहा है कि अधिवक्ता गुड्डू अंसारी किसी काम से बाजार की ओर आए थे। इसी दौरान अपराधी ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

 

घटना के पीछे कोर्ट से जुड़े किसी विवाद की चर्चा सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुराने विवाद का हवाला देते हुए एक व्यक्ति पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पूर्व से चले आ रहे विवाद के कारण ही गुड्डू अंसारी की हत्या की गई है।

 

इधर, सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और सामने आए LIVE फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया है। अपराधी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोप और घटना के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच के बाद हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो जाएगी।

 

 

Related Posts

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को जहानाबाद स्थित द विंग्स फाउंडेशन एकेडमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर महाराजगंज प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

महाराजगंज/सीवान दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के संवाद कक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *