पटना स्नातक चुनाव में जन सुराज के पक्ष में वोट की अपील, प्रशांत किशोर बोले- समर्थन करने वालों का स्वागत, लेकिन पार्टी में शामिल करना जरूरी नहीं


जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा के विधायक प्रशांत किशोर ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिक्षा संवाद समागम कार्यक्रम में पहुंचे प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से जन सुराज के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने एनडीए और महागठबंधन के नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा और कई मुद्दों पर चुटकी ली।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज बिहार में बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव और जनहित के लिए जो भी व्यक्ति खड़ा होगा, जन सुराज उसका स्वागत करेगा। उन्होंने मतदाताओं से जन सुराज के प्रत्याशियों अनुज सिंह और दिव्या के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।

Sponsored Advertisement

वहीं, जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के बीच चल रहे सियासी घमासान को लेकर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर अनंत सिंह जन सुराज का समर्थन कर रहे हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि जन सुराज में हर व्यक्ति को शामिल करना जरूरी नहीं है। भविष्य में परिस्थितियां बदलती हैं और पार्टी कोई फैसला लेती है, तो उस पर चर्चा की जाएगी।

प्रशांत किशोर ने बीजेपी और जेडीयू नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह और दिव्या के लिए पार्टी पूरी तरह जिम्मेदार है। दूसरे दलों के नेता क्या कर रहे हैं, इससे जन सुराज का कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी या जेडीयू का कोई नेता जन सुराज के प्रत्याशियों का समर्थन करता है तो उसे समर्थन करने दिया जाना चाहिए। इससे जन सुराज को कोई नुकसान नहीं है। प्रशांत किशोर ने एक बार फिर साफ किया कि पार्टी अपने दम पर चुनाव मैदान में है और बिहार के बदलाव के मुद्दे पर जनता के समर्थन के साथ आगे बढ़ रही है।

Related Posts

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को जहानाबाद स्थित द विंग्स फाउंडेशन एकेडमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर महाराजगंज प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

महाराजगंज/सीवान दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के संवाद कक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *