भागलपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.3 किलो गांजा और 81,400 रुपये बरामद

भागलपुर। नाथनगर थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भुआलपुर में छापेमारी कर 9.3 किलो गांजा और 81,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान इंदु देवी, पति फंटूस मंडल के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस की घेराबंदी के बावजूद उसके पति फंटूस मंडल उर्फ धर्मेंद्र मंडल और साधु मंडल उर्फ निपेंद्र मंडल मौके से फरार हो गए।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नाथनगर थानाध्यक्ष परमेश्वर साहनी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर भुआलपुर स्थित आरोपियों के घर और दुकान पर एक साथ दबिश दी गई। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार, पवन कुमार, पीएसआई मो. मुख्तार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

 

पुलिस टीम के पहुंचते ही दोनों आरोपी आहट पाकर मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने घर और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को 9.3 किलो गांजा मिला। इसके अलावा गांजा की बिक्री से जुटाई गई 81,400 रुपये की नकदी भी बरामद की गई। पुलिस ने बरामद गांजा और नकदी को जब्त कर लिया है।

 

मामले में गिरफ्तार इंदु देवी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से मंगाया जाता था और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाता था। साथ ही, पुलिस संभावित सप्लायर और खरीदारों की जानकारी भी जुटा रही है।

 

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार फंटूस मंडल उर्फ धर्मेंद्र मंडल और साधु मंडल उर्फ निपेंद्र मंडल की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Posts

आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 1.49 करोड़ की संपत्ति का प्रथमदृष्टया खुलासा

आरा/भोजपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार को परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के भोजपुर और पटना…

नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, 46 वार्डों में नियमित कचरा उठाव पर जोर

सहरसा। नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपनगर आयुक्त शाहिद रजक खान और स्वच्छता पदाधिकारी देवेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *