शादी के चार महीने बाद शादी की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार

सासाराम। रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के पवंरा गांव में शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संझौली थाना क्षेत्र के चैता नरवर गांव निवासी धनजी राम की 22 वर्षीय बेटी लक्ष्मीना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में मृतका की सास मंतोरणा देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीना कुमारी की शादी इसी वर्ष 8 मई को पवंरा गांव निवासी अर्जुन राम के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य थे। बाद में किसी बात को लेकर परिवार में विवाद होने लगा। इसके करीब चार महीने बाद रविवार को लक्ष्मीना की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि लक्ष्मीना ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। सूचना मिलने पर सूर्यपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

 

वहीं, मृतका के पिता धनजी राम ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से पैसों की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ कथित तौर पर मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है।

 

मामले में परिजनों की शिकायत पर पति अर्जुन राम, ससुर राजेश राम, सास मंतोरणा देवी और जेठानी रानी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

सूर्यपुरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सास को गिरफ्तार किया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृत्यु के वास्तविक कारण और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Related Posts

पूर्णकालिक दर्जे की मांग को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने बनाई रणनीति, अध्यक्ष अभय मिश्रा ने भरा संघर्ष का जोश

भागलपुर। शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों को पूर्णकालिक कार्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भागलपुर जिला इकाई ने संघर्ष की रणनीति तैयार की है। इसी को लेकर सैनडिस्क…

समस्तीपुर में 541 लीटर विदेशी शराब बरामद, पुलिस को देखते ही पिकअप छोड़कर फरार हुआ तस्कर

समस्तीपुर। जिले में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *