मध्य विद्यालय करहारा में विद्यालय शिक्षा समिति सचिव और प्रधानाध्यापक-शिक्षकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

सहरसा। महिषी प्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय करहारा में विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव और प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के बीच कथित विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

 

Sponsored Advertisement

विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव ललिता कुमारी का आरोप है कि वह अपने पति लालदेव कुमार आनंद तथा विद्यालय शिक्षा समिति के कुछ सदस्यों के पति के साथ विद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण करने पहुंची थीं। इसी दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरशद रहमानी, उनकी पत्नी नसीमा खातून तथा कुछ शिक्षकों के साथ विवाद शुरू हो गया।

 

ललिता कुमारी के अनुसार, पहले उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की गई। इसके बाद मामला धीरे-धीरे बढ़ गया और कथित रूप से मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

वहीं, मामले में प्रधानाध्यापक अरशद रहमानी और अन्य शिक्षकों का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है। उनकी ओर से घटना को लेकर क्या कहा गया है और विवाद की शुरुआत किस कारण से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

 

विद्यालय परिसर में इस तरह के विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले विद्यालय में गाली-गलौज और मारपीट जैसे आरोपों को लेकर लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

 

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और विद्यालय शिक्षा समिति सचिव की ओर से लगाए गए आरोपों पर वरीय शिक्षा पदाधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Posts

गया में विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

गया में विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी में ASI की गोली से मौत के बाद बवाल, आक्रोशित महिला ने पकड़ा डीएम का कॉलर; 500 से अधिक पुलिस जवान तैनात

मधुबनी में ASI की गोली से मौत के बाद बवाल, आक्रोशित महिला ने पकड़ा डीएम का कॉलर; 500 से अधिक पुलिस जवान तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *