PNB से रुपये निकालकर लौट रही महिला से 20 हजार की टप्पेबाजी, 3 लाख का फर्जी बंडल थमाकर उचक्के फरार

गोपालगंज। जिले के भोरे थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर लौट रही एक महिला को शातिर बदमाशों ने कथित तौर पर अपने झांसे में लिया और उसके पास मौजूद 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने महिला को भरोसे में लेने के लिए तीन लाख रुपये का बंडल थमाया था, लेकिन उसमें नकदी की जगह कागज के टुकड़े मिले। घटना के बाद पीड़िता ने भोरे थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

 

Sponsored Advertisement

पीड़िता की पहचान रामपुर गांव निवासी बीरन चौहान की पत्नी दुखनी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दुखनी देवी भोरे स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से रुपये निकालने के बाद खजुरहाँ स्थित यूनियन बैंक के पास पहुंची थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया।

 

रिश्तेदारी का झांसा देकर बनाया शिकार

 

पीड़िता के अनुसार, बदमाशों ने खुद को चाची-भतीजे के रिश्ते से जोड़कर उनका भरोसा जीतने की कोशिश की। बातचीत के दौरान उन्होंने महिला को कथित तौर पर तीन लाख रुपये का एक बंडल दिखाया और उसे असली रकम बताकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया।

 

इसके बाद बदमाशों ने महिला के पास मौजूद 20 हजार रुपये ले लिए और बदले में तीन लाख रुपये का बंडल थमा दिया। महिला को उस समय शक नहीं हुआ। बदमाशों के वहां से चले जाने के बाद जब उन्होंने बंडल खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बंडल में नोटों की जगह कागज के टुकड़े रखे हुए थे। इसके बाद महिला को अपने साथ हुई टप्पेबाजी का पता चला।

 

बैंक से ही रेकी की आशंका

 

घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने महिला की बैंक के अंदर से ही रेकी की होगी और बैंक से बाहर निकलने के बाद उसका पीछा किया। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

 

घटना की शिकायत मिलने के बाद भोरे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस बैंक और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई करने की कोशिश की जा रही है।

 

 

Related Posts

हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से अधिवक्ता की मौत; तीन लोग सुरक्षित

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर दिग्घी जेल के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक अधिवक्ता की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे…

नालंदा में भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी को देखने उमड़ी बेकाबू भीड़, गाड़ी पर पथराव; कई शीशे टूटे

  बिहार शरीफ में ज्वेलर्स शोरूम के उद्घाटन के दौरान मची अफरा-तफरी, पुलिस और बाउंसरों की मदद से सुरक्षित निकाली गईं अभिनेत्री Sponsored Advertisement   नालंदा: बिहार शरीफ में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *