सीवान में साइबर कैफे में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

सीवान: जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। लखनौरा पोखरा के पास बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पूरी वारदात साइबर कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, घायल युवक लखनौरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से बाजार की तरफ गया था। इसी दौरान कुछ युवकों के साथ उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि कुछ बदमाश चाकू लेकर युवक के पीछे दौड़ने लगे।

Sponsored Advertisement

अपनी जान बचाने के लिए युवक भागकर पास स्थित एक साइबर कैफे में जा छिपा। युवक को बचने के लिए साइबर कैफे के अंदर जाता देख बदमाशों ने उसका पीछा किया। आरोप है कि बदमाशों ने साइबर कैफे का गेट तोड़कर जबरन अंदर प्रवेश किया और वहां युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले के बाद युवक घायल होकर साइबर कैफे के अंदर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। साइबर कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बदमाशों के साइबर कैफे में घुसने और युवक पर हमला करने की घटना दिखाई दे रही है।

फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। घटना को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Related Posts

सहरसा में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर शुरू, पहले दिन 150 लोगों का पंजीकरण

सहरसा में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर शुरू, पहले दिन 150 लोगों का पंजीकरण

ट्रेन के गेट पर ‘कृत्रिम भीड़’ बनाकर चेन झपटने वाला गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार

ट्रेन के गेट पर ‘कृत्रिम भीड़’ बनाकर चेन झपटने वाला गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *