स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रही थी शराब, 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ युवती गिरफ्तार

सुपौल: पस्तपार पुलिस ने मंगलवार को थाना के सामने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी सवार युवती को 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब बरामद करने के बाद शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।

थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरार की ओर से एक महिला स्कूटी से शराब लेकर पस्तपार के रास्ते भर्राही, मधेपुरा की ओर जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का सत्यापन किया और पुअनि राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को वाहन जांच के लिए लगाया गया।

Sponsored Advertisement

पुलिस टीम पस्तपार थाना के सामने वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अरार की तरफ से एक स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस ने स्कूटी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की सीट के नीचे बनी डिक्की से सफेद प्लास्टिक में बंधी 10 पोटलियां बरामद की गईं।

पुलिस के मुताबिक, प्रत्येक पोटली में करीब 2.5 लीटर देसी चुलाई शराब रखी हुई थी। सभी पोटलियों को मिलाकर कुल 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई। शराब बरामद होते ही पुलिस ने स्कूटी सवार युवती को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान युवती ने अपनी पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड संख्या 10 निवासी अरुण साह की 20 वर्षीय पुत्री गूंजा कुमारी के रूप में बताई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवती के खिलाफ अवैध शराब तस्करी के मामले में आवश्यक कानूनी और कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान को लेकर चर्चा तेज है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए वाहन जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Posts

सहरसा में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर शुरू, पहले दिन 150 लोगों का पंजीकरण

सहरसा में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर शुरू, पहले दिन 150 लोगों का पंजीकरण

ट्रेन के गेट पर ‘कृत्रिम भीड़’ बनाकर चेन झपटने वाला गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार

ट्रेन के गेट पर ‘कृत्रिम भीड़’ बनाकर चेन झपटने वाला गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *