ठुकरा के मेरा प्यार 2’ का ओटीटी पर धमाल, भागलपुर पहुंचीं संचिता बसु; फैंस का जताया आभार

भागलपुर। जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई चर्चित वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। प्यार, धोखा, बदला और राजनीति के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने का दावा किया जा रहा है। सीरीज के दूसरे सीजन के 50 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी सीरीज को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिली है और 10 लाख से अधिक रील बनाए जाने का दावा किया गया है।

 

Sponsored Advertisement

सीरीज की सफलता के बाद अभिनेत्री संचिता बसु ने बुधवार को भागलपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने प्रशंसकों और दर्शकों का आभार जताया। संचिता ने कहा कि ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ उनके करियर के बेहद खास प्रोजेक्ट्स में से एक है। कई महीनों की मेहनत के बाद पहले सीजन और फिर दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी हुई।

 

उन्होंने बताया कि पहले सीजन को मिले दर्शकों के प्यार के बाद दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। सीजन 2 को भी दर्शकों ने उम्मीद से बढ़कर प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि फैंस के समर्थन ने पूरी टीम की मेहनत को सफल बनाया है और वह अपने सभी दर्शकों का धन्यवाद करती हैं।

 

वहीं, सीजन 3 को लेकर संचिता बसु ने फिलहाल सस्पेंस बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की जा सकती और इसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा। अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने संकेत दिया कि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो जल्द ही फैंस को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब संचिता से उनके क्रश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि सलमान खान उनके क्रश हैं और मौका मिलने पर वह उनके साथ बड़े पर्दे पर काम करना चाहेंगी।

 

सीरीज की कहानी पहले सीजन की घटनाओं के बाद आगे बढ़ती है। शानविका चौहान और कुलदीप कुमार के रिश्ते में प्यार, धोखा और बदले की भावनाएं फिर उभरती हैं। व्यक्तिगत संघर्ष धीरे-धीरे सत्ता और राजनीति की लड़ाई में बदल जाता है। सितारपुर की राजनीति में नए किरदारों और साजिशों के बीच कहानी सस्पेंस, इमोशन और ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ती है।

 

Related Posts

फिनाइल को दूध समझकर तीन छात्राओं ने बनाई चाय, तबीयत बिगड़ने पर मायागंज रेफर

गोपालपुर। थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में सोमवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब तीन छात्राओं ने गलती से फिनाइल से बनी…

साध्वी ऋतम्भरा ने KIIT और KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखता है तपस्या, मेहनत और समर्पण का असली अर्थ

भुवनेश्वर, 8 सितंबर। प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और सामाजिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *