शराब लदी कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, बोतलें लूटने उमड़ी भीड़

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में रविवार को बारिश के दौरान शराब लदी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा नेशनल हाईवे-28 स्थित पगड़ा चौक के पास हुआ। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए।

बताया जाता है कि कार बरौनी की ओर से आ रही थी। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने के चलते चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

Sponsored Advertisement

हादसे के कुछ देर बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कार से शराब की गंध आने पर वहां मौजूद लोगों को पता चला कि वाहन में शराब लदी हुई है। इसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग कार के पास जुट गए और शराब की बोतलें निकालकर ले जाने लगे।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 25-30 लोग दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब की फ्रूटी पैक बोतलें निकालते दिखाई दे रहे हैं। कोई दोनों हाथों में बोतलें लेकर भाग रहा है तो कोई गमछे में बोतलें भरकर ले जाता नजर आ रहा है। कुछ लोग कीचड़ में फिसलकर गिरते भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग दोबारा कार तक पहुंचकर बोतलें निकालते रहे।

बताया जाता है कि सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब वहां मौजूद युवक से कार में सामान के बारे में पूछा तो उसने कार में शराब होने की बात बताई। इसके बाद आसपास मौजूद अन्य लोग भी कार की ओर दौड़ पड़े और शराब की बोतलें निकालने लगे।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार में शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस कार के चालक और उसमें सवार लोगों की पहचान के साथ-साथ शराब की बरामदगी को लेकर भी कार्रवाई कर सकती है।

Related Posts

सिवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, छह लोगों की मौत की सूचना; गांव में मचा हड़कंप

सिवान: बिहार के सिवान जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव की है,…

रोहतास के सिकरिया डैम में MTV Roadies की शूटिंग शुरू, देशभर में दिखेगी बिहार की प्राकृतिक खूबसूरती

रोहतास।बिहार के रोहतास जिले की प्राकृतिक खूबसूरती अब लोकप्रिय रियलिटी शो MTV Roadies के जरिए देशभर के दर्शकों तक पहुंचने का अवसर पा रही है। जिले के सिकरिया डैम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *