एक माह बाद भी बोलेरो पिकअप का सुराग नहीं, पीड़ित ने पलामू एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार


रेहला थाना क्षेत्र में बोलेरो पिकअप चोरी का मामला सामने आया है। वाहन चोरी हुए करीब एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक चोरी गई गाड़ी का कोई सुराग नहीं तलाश सकी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद वाहन बरामद नहीं होने से पीड़ित परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अब वाहन मालिक ने पलामू एसपी से गुहार लगाकर जल्द से जल्द गाड़ी बरामद कराने की मांग की है।

दरअसल, रेहला थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी रमेश प्रसाद गुप्ता ने अपनी बोलेरो पिकअप संख्या JH03M4801 को 4 अगस्त की रात करीब आठ बजे रेहला स्थित सेंट्रल मिनी बैंक के पार्किंग स्थल के पास खड़ा किया था। घर तक चारपहिया वाहन पहुंचने का रास्ता नहीं होने के कारण वह अक्सर अपनी गाड़ी इसी जगह पर खड़ी करते थे।

Sponsored Advertisement

रमेश प्रसाद गुप्ता के मुताबिक, 5 अगस्त की सुबह करीब सात बजे जब वह गाड़ी लेने पहुंचे तो मौके से बोलेरो पिकअप गायब थी। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन वाहन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

इसके बाद पीड़ित ने रेहला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कांड संख्या 88/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि, करीब एक माह गुजर जाने के बाद भी चोरी गई गाड़ी का पता नहीं चल पाया है।

पीड़ित का कहना है कि बोलेरो पिकअप ही उसके परिवार की रोजी-रोटी का मुख्य साधन थी। गाड़ी चोरी होने के बाद उनकी आमदनी का जरिया बंद हो गया है और परिवार आर्थिक परेशानी से गुजर रहा है।

वहीं, इस मामले में रेहला थाना प्रभारी गुलशन बीरूआ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी गए वाहन की तलाश जारी है और जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अब पीड़ित परिवार की निगाह पुलिस की कार्रवाई और वाहन की बरामदगी पर टिकी है। देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरी गई बोलेरो पिकअप का सुराग लगाकर पूरे मामले का खुलासा करती है।

पलामू से सत्यम शुक्ला की रपोर्ट

Related Posts

चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे संदिग्ध, बुजुर्ग महिला को नशीला पाउडर खिलाकर 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार

बोकारो। चास थाना क्षेत्र की शिव शक्ति कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात और सामान लूटने का मामला सामने आया…

रांची में चतरा विधायक के बेटे का अपहरण, मारपीट के बाद जबरन ले गए बदमाश; पुलिस ने सकुशल किया बरामद

रांची में चतरा विधायक के बेटे का अपहरण, मारपीट के बाद जबरन ले गए बदमाश; पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *