बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी ने कम्युनिटी किचन में परखी भोजन की गुणवत्ता, पीड़ितों के साथ बैठकर खाया खाना

पटना/सारण। बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को वैशाली और सारण जिलों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री तथा भोजन समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

Sponsored Advertisement

मुख्यमंत्री ने सारण जिले के सोनपुर स्थित स्काउट्स एंड गाइड सेंटर में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। यहां बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन तैयार कर वितरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रसोई की व्यवस्था का जायजा लेते हुए भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत शिविरों में रह रहे लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित लोगों को समय पर पौष्टिक भोजन, पेयजल और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

 

मुख्यमंत्री के दौरे का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेना रहा। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने वैशाली जिले के हाजीपुर में भी राहत शिविर और सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया था। उन्होंने वहां बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही बाढ़ में डूबने से जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को मुआवजा राशि के चेक भी वितरित किए।

 

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति, राहत शिविरों और प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

Related Posts

पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी में श्रद्धालुओं के लिए आवासन समेत कई सुविधाओं की तैयारी

पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी में श्रद्धालुओं के लिए आवासन समेत कई सुविधाओं की तैयारी

राजधानी में रफ्तार का कहर, मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा; दंपति समेत तीन की मौत

राजधानी में रफ्तार का कहर, मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा; दंपति समेत तीन की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *