तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

जामताड़ा: जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत अगैया-सरमुंडी पंचायत के केंदुआटांड़ गांव में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। करीब 1200 की आबादी वाले इस गांव के लोग पिछले तीन वर्षों से पक्की सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। शुक्रवार को नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और जल्द सड़क निर्माण की मांग की।

 

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों के अनुसार, गांव की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क बरसात के दिनों में पूरी तरह कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को पैदल आने-जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है।

 

ग्रामीण कृष्णा मंडल ने बताया कि सड़क खराब होने का सबसे अधिक असर बच्चों और मरीजों पर पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है, जबकि किसी के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आपात स्थिति में एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती।

 

वहीं, ग्रामीण कालीपद बाउरी ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। ग्रामीण बलराम चक्रवर्ती ने भी जल्द से जल्द सड़क को पक्का कराने की मांग की।

 

मामले को लेकर पंचायत के मुखिया उमेश्वर मुर्मू ने कहा कि गांव की सड़क की समस्या उनके संज्ञान में है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सड़क पर मोरम, मिट्टी और डस्ट डालकर इसे आवागमन के लायक बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थायी समाधान के लिए विधायक मद से सड़क निर्माण की अनुशंसा की जाएगी।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सड़क का निर्माण होने तक उनकी परेशानी बनी रहेगी।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

रांची में 7 सितंबर को महाधरना की तैयारी, नाला में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक

जामताड़ा: आगामी 7 सितंबर को रांची में प्रस्तावित महाधरना एवं धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *