भागलपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग से 50 हजार की लूट, बैंक से रुपये निकालते ही हथियार के बल पर वारदात

 

 

Sponsored Advertisement

भागलपुर: शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जोगसर थाना क्षेत्र में बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप दिनदहाड़े एक बुजुर्ग रिटायर्ड रेलकर्मी से हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए जाने की घटना सामने आई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही जोगसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

बताया जा रहा है कि तिलकामांझी लालबाग निवासी कैलाश बिहारी ठाकुर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 50 हजार रुपये निकालकर बैंक के मुख्य गेट से बाहर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनके पास मौजूद 50 हजार रुपये लूट लिए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

 

दिनदहाड़े बैंक के पास हुई लूट की इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकलते ही बुजुर्ग को निशाना बनाया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही जोगसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में कितने अपराधी शामिल थे और वे किस दिशा में फरार हुए।

 

पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। बैंक से रुपये निकालने के बाद बुजुर्ग का पीछा तो नहीं किया जा रहा था, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

 

फिलहाल दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

सहरसा महिषी रोड पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पर मौत

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र में महिषी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय…

मसौढ़ी में सरकारी शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर बेड पर मिला खून से लथपथ शव

मसौढ़ी में सरकारी शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर बेड पर मिला खून से लथपथ शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *