भागलपुर में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू, 430 केंद्रों पर 9.36 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

भागलपुर: राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति भागलपुर द्वारा राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) के तहत ‘जाँच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार’ विशेष अभियान की शुरुआत की गई। 90 दिवसीय यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। राज्यस्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा पटना के ऊर्जा स्टेडियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

 

Sponsored Advertisement

भागलपुर के सदर अस्पताल में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने हिस्सा लिया।

 

430 चिकित्सा संस्थानों में होगी स्क्रीनिंग

 

अभियान के तहत जिले के 430 चिन्हित चिकित्सा संस्थानों के माध्यम से करीब 9 लाख 36 हजार लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। खासतौर पर 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की पहचान पर जोर दिया जाएगा।

 

लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार की सुविधा मिलेगी। संभावित मरीजों को जरूरत के अनुसार उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा। साथ ही उपचार और नियमित फॉलो-अप पर भी विशेष ध्यान रहेगा।

 

जनप्रतिनिधियों ने बताया जनहितकारी अभियान

 

भागलपुर विधायक रोहित पांडेय और सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल ने अभियान को सराहनीय और जनहितकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों के पहुंचने से लोगों को बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान और उपचार का लाभ मिलेगा।

 

उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को समय पर स्क्रीनिंग पूरा करने और चिन्हित मरीजों के उपचार व फॉलो-अप पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

 

सिविल सर्जन डॉ. दीनानाथ ने बताया कि घर-घर और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान का प्रचार भी किया जाएगा।

 

जिला कार्यक्रम प्रबंधक के अनुसार अभियान की सफलता के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। उद्घाटन समारोह में मेयर डॉ. वसुंधरा लाल, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतोष कुमार, विपिन बिहारी सिंह, उपाधीक्षक डॉ. राजू सहित अन्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Posts

मसौढ़ी में सरकारी शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर बेड पर मिला खून से लथपथ शव

मसौढ़ी में सरकारी शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर बेड पर मिला खून से लथपथ शव

वैशाली में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

वैशाली में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *