नवादा में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सटने के विवाद में युवक की मौत; दो घायल

नवादा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। हिसुआ के टीएस कॉलेज के पास बाइक के कार से सटने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक युवक को गोली मार दी गई, जिसकी इलाज के लिए नवादा ले जाने के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के दो युवक भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

मृतक युवक की पहचान पियूष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पियूष कुमार बाइक से हिसुआ के टीएस कॉलेज में एडमिशन लेने जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक एक कार से सट गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि कॉलेज के पास शुरू हुआ विवाद बाद में और बढ़ गया।

Sponsored Advertisement

आरोप है कि विवाद के बाद कुछ युवक पांचू गढ़ मोहल्ले में पहुंचे, जहां पियूष कुमार को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए लेकर नवादा की ओर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

वहीं, इस गोलीबारी में दूसरे पक्ष के दो युवक भी घायल हुए हैं। घायल युवकों की पहचान बगोदर निवासी चंदन कुमार और भदसेनी गांव निवासी अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। चंदन को सीने में, जबकि अखिलेश को हाथ में गोली लगी है। दोनों का निजी अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। चंदन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अखिलेश खतरे से बाहर है।

घायल युवकों के मुताबिक, कॉलेज में विवाद हुआ था और इसी विवाद को लेकर वे प्रणय के घर समझाने गए थे, जहां मामला बिगड़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार और एक बुलेट बाइक जब्त की है। मृतक का पोस्टमार्टम नवादा सदर अस्पताल में कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नवगछिया में बकाया मजदूरी मांगने पर पत्रकार की धौंस दिखाने का आरोप, रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में बकाया मजदूरी मांगने पर कथित रूप से धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में ज्ञानोदय आवास विद्यालय…

दुर्गापूजा को लेकर कोईलवर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुटा प्रशासन

।कोईलवर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए भोजपुर जिले के कोईलवर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *