सहरसा में तिलावे नदी में नाव पलटी, महिला और 12 साल की बच्ची की मौत

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में तिलावे नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक महिला और 12 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजे तरियामा पंचायत के कई महिला, पुरुष और बच्चे मवेशियों के चारे के लिए तुर्की के नढ़ेया घाट के पार घास काटने गए थे। शाम को सभी लोग नाव के जरिए वापस अपने घर लौट रहे थे। नाव पर करीब 12 से 15 लोग सवार थे।

Sponsored Advertisement

जैसे ही नाव घाट के समीप पहुंची, तभी तेज हवा का झोंका आया। हवा की वजह से नाव अचानक डगमगाने लगी और कुछ ही पल में नदी में पलट गई। नाव पलटते ही सभी लोग पानी में गिर गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि नाव पर सवार अधिकांश लोग तैरकर या रस्सी के सहारे किसी तरह नदी से बाहर निकलने में सफल रहे।

हादसे में 35 वर्षीय रूपम कुमारी और 12 वर्षीय नेहा कुमारी नदी की तेज धारा में बह गईं। रूपम कुमारी, कुंदन यादव की पत्नी थीं। उनका शव मंगलवार रात काफी मशक्कत के बाद नदी से बरामद कर लिया गया।

वहीं, हादसे के बाद नेहा कुमारी लापता थीं। नेहा, विष्णुदेव यादव की 12 वर्षीय बेटी थीं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रातभर बच्ची की तलाश की। बुधवार सुबह नेहा का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शी मिथिलेश यादव के मुताबिक, नाव पलटने के बाद कुछ लोगों ने घास से बंधी रस्सी पकड़कर अपनी जान बचाई, जबकि कई लोग तैरकर नदी किनारे पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि दोनों शवों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Posts

नवगछिया में बकाया मजदूरी मांगने पर पत्रकार की धौंस दिखाने का आरोप, रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में बकाया मजदूरी मांगने पर कथित रूप से धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में ज्ञानोदय आवास विद्यालय…

दुर्गापूजा को लेकर कोईलवर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुटा प्रशासन

।कोईलवर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए भोजपुर जिले के कोईलवर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *