नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक चालक से लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; पहले भी हत्या और रंगदारी के केस दर्ज

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र में नकली पिस्टल का भय दिखाकर ट्रक चालक से रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए रुपये के साथ बाइक, मोबाइल फोन और आधार कार्ड की छायाप्रति भी बरामद की है।

बालू लोड कराने जा रहा था ट्रक चालक:
जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज जिले के कटैया थाना क्षेत्र के लोहाटी गांव निवासी राजेंद्र सिंह अपना ट्रक लेकर बालू लोड कराने जा रहे थे। इसी दौरान कोईलवर थाना क्षेत्र के 65वें घाट यानी पैंसठवा घाट के पास जाम लगने के कारण उन्होंने ट्रक रोक दिया और नीचे उतर गए।

Sponsored Advertisement

नकली पिस्टल दिखाकर दी धमकी:
आरोप है कि इसी दौरान राहुल कुमार नाम का युवक बाइक से वहां पहुंचा। उसने हेलमेट पहने ट्रक चालक को नकली पिस्टल दिखाकर डराया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चालक की जेब से 1800 रुपये छीन लिए। लूट के बाद चालक ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर गश्ती पुलिस की गाड़ी पहुंच गई।

पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा:
पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लूटे गए 1800 रुपये समेत कुल 3300 रुपये, एक बाइक, मोबाइल फोन और आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद की गई।

आरोपी की हुई पहचान:
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबुरा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी प्रमेन्द्र प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। मामले में कोईलवर थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पहले से दर्ज है आपराधिक इतिहास:
सदर एसडीपीओ-2 रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि राहुल कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कोईलवर थाना में कांड संख्या 167/19 के तहत धारा 419, 289 और 386 तथा कांड संख्या 179/16 के तहत धारा 302, 201 और 34 के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह 2016 के हत्या और 2019 के रंगदारी के मामले में जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Related Posts

कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश से गुप्ता धाम में बाढ़, पानी में डूबा मंदिर परिसर और पुल

कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश से गुप्ता धाम में बाढ़, पानी में डूबा मंदिर परिसर और पुल

जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती; पार्टी ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती; पार्टी ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *