सड़क हादसे के बाद जागी पुलिस, ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, तीन सीमेंट लदे ट्रैक्टर जब्त

भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को अवैध रूप से ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर और स्कूल बस के बीच हुई टक्कर की घटना के बाद पुलिस ने जिले में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से ओवरलोड और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की। इसी क्रम में बाईपास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षमता से अधिक माल ढोने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।

Sponsored Advertisement

पुलिस ने जब्त किए गए तीनों ट्रैक्टरों को थाने में रखा है। वाहनों के कागजात, लोडिंग क्षमता और परिवहन नियमों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान तीन ऐसे ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन पर क्षमता से अधिक सीमेंट लदा हुआ था। जब्त वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) को भी सूचना दी गई है।

थानाध्यक्ष के अनुसार, डीटीओ स्तर से वाहनों के दस्तावेज और ओवरलोडिंग से जुड़े नियमों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। खासकर ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस का कहना है कि क्षमता से अधिक माल लेकर चलने वाले वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित क्षमता के अनुसार ही माल का परिवहन करें और सभी यातायात नियमों का पालन करें। सोमवार की दुर्घटना के बाद शुरू की गई यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती के संकेत के रूप में देखी जा रही है।

Related Posts

नवादा में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सटने के विवाद में युवक की मौत; दो घायल

नवादा में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सटने के विवाद में युवक की मौत; दो घायल

पटना में डेंगू का बढ़ता कहर, 30 वर्षीय स्कूल कर्मचारी की मौत से मचा हड़कंप

पटना में डेंगू का बढ़ता कहर, 30 वर्षीय स्कूल कर्मचारी की मौत से मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *