उफनती गंगा से सुलतानगंज-अगुवानी पुल निर्माण की रफ्तार थमी, चोरों ने काटा सरिया

भागलपुर। सुलतानगंज में गंगा का बढ़ता जलस्तर सुलतानगंज-अगुवानी निर्माणाधीन फोरलेन गंगा पुल के निर्माण कार्य में बाधा बन गया है। करीब 20 दिनों से गंगा के बीच निर्माण कार्य बंद पड़ा है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने नाव के सहारे निर्माणाधीन पाया संख्या-10 के समीप पहुंचकर डॉल्फिन ऑब्जर्वेटरी स्ट्रक्चर में लगा भारी मात्रा में सरिया काट लिया। सरिया चोरी से निर्माण कंपनी को करीब एक लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है।

बताया जा रहा है कि पुल परियोजना के तहत गंगा में डॉल्फिन के अवलोकन के लिए विशेष ऑब्जर्वेटरी स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। चोरों ने इसी निर्माणाधीन संरचना को निशाना बनाया और उसमें लगे सरिया को काटकर ले गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद निर्माण एजेंसी में हड़कंप मच गया है।

Sponsored Advertisement

निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रविशंकर सिंह ने बताया कि नाव के माध्यम से चोरों के बीच गंगा में पहुंचकर सरिया काटने की जानकारी मिली है। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों को निर्माण स्थल और निर्माण सामग्री की निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

सरिया कटने के बाद अब डॉल्फिन ऑब्जर्वेटरी स्ट्रक्चर को तकनीकी मानकों के अनुरूप दोबारा मजबूत करना होगा। इसके लिए तकनीकी जांच के बाद नए सिरे से सरिया लगाया जाएगा। इससे निर्माण कार्य में अतिरिक्त समय लग सकता है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण बीच नदी में काम पूरी तरह बंद है। किनारे के कुछ हिस्सों में भी सीमित निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन पानी बढ़ने से वह भी प्रभावित हुआ है।

करीब 1,710 करोड़ रुपये की यह परियोजना वर्ष 2015 से ही कई हादसों और तकनीकी चुनौतियों से जूझ रही है। पुल के पूरा होने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सीधा फोरलेन संपर्क स्थापित होगा, जिससे भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय और कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

नवादा में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सटने के विवाद में युवक की मौत; दो घायल

नवादा में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सटने के विवाद में युवक की मौत; दो घायल

पटना में डेंगू का बढ़ता कहर, 30 वर्षीय स्कूल कर्मचारी की मौत से मचा हड़कंप

पटना में डेंगू का बढ़ता कहर, 30 वर्षीय स्कूल कर्मचारी की मौत से मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *