बिहार स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2026 में सहरसा के राष्ट्रीय फुटबॉल कोच नीतीश मिश्र बने बेस्ट कोच

सहरसा। बिहार के खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों के लिए आयोजित बिहार स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2026 समारोह में सहरसा के राष्ट्रीय फुटबॉल कोच एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीतीश मिश्र को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल कोच के सम्मान से नवाजा गया। पटना में रविवार को आयोजित इस भव्य समारोह में बिहार के कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तथा कोच सम्मानित किए गए।

 

Sponsored Advertisement

नीतीश मिश्र वर्तमान में मध्य विद्यालय जेल कॉलोनी में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार टीम को कांस्य पदक दिलाने और टीम के मुख्य कोच के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान दिया गया। कोसी प्रमंडल से सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल कोच के सम्मान के लिए नीतीश मिश्र एकमात्र चयनित कोच रहे।

 

समारोह में कई चर्चित खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों की मौजूदगी रही। सम्मान समारोह में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों के साथ खेल और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

 

नीतीश मिश्र के सम्मानित होने पर उनके कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी ब्रह्मदेव हंसदा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नीतीश शुरू से ही मेहनती, लगनशील और अपने लक्ष्य के प्रति अडिग खिलाड़ी रहे हैं। आज वह लगातार कई वर्षों से बिहार की फुटबॉल टीम का नेतृत्व बतौर कोच कर रहे हैं और राज्य के लिए उल्लेखनीय उपलब्धियां दिला रहे हैं।

 

वर्तमान एमएलसी अजय कुमार सिंह ने भी नीतीश मिश्र को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नीतीश मिश्र के नेतृत्व में बिहार टीम ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किया था। लगातार बिहार के लिए उपलब्धियां लाना और अब राजकीय स्तर के खेल सम्मान से सम्मानित होना सहरसा और पूरे कोसी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

 

पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं संरक्षक रघुनाथ प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश मिश्र के सफल प्रयासों का असर अब सहरसा के युवा खिलाड़ियों पर भी दिख रहा है। पिछले कुछ वर्षों में जिले के कई बच्चे बिहार टीम में अपनी जगह बनाने में सफल हो रहे हैं।

 

टाउन फुटबॉल क्लब, लक्ष्मीनाथ गोसाई फुटबॉल क्लब, बनगांव फुटबॉल क्लब, मां शांति फुटबॉल क्लब, आदिवासी आजाद फुटबॉल क्लब, नया बाजार फुटबॉल क्लब समेत जिले के विभिन्न फुटबॉल क्लबों के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने नीतीश मिश्र को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Posts

नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक चालक से लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; पहले भी हत्या और रंगदारी के केस दर्ज

नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक चालक से लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; पहले भी हत्या और रंगदारी के केस दर्ज

बेटी की छठी के दिन पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; परिवार में मचा कोहराम

बेटी की छठी के दिन पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; परिवार में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *