पटना में शराब पार्टी के बाद 4 दोस्तों की मौत, जहरीली शराब की आशंका से मचा हड़कंप

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, चारों दोस्त एक साथ बैठकर मछली बनाकर खा-पी रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में सभी बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

अचानक बिगड़ी चारों की तबीयत:
परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में चारों युवकों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया।

Sponsored Advertisement

बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल की सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रेया शेखर के मुताबिक, अस्पताल पहुंचे चारों मरीजों की हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टर ने बताया कि कुछ मरीजों के मुंह से फेन निकल रहा था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, युवकों ने शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पता नहीं चल पाया है कि युवकों ने वास्तव में क्या सेवन किया था।

पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत:
पीएमसीएच ले जाने के बाद चारों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंकज कुमार, निशु कुमार, विकास कुमार और शशि कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों राजमिस्त्री का काम करते थे। घटना के बाद मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जहरीली शराब की आशंका, लेकिन पुष्टि नहीं:
ग्रामीणों ने बताया कि चारों ने मछली बनाकर साथ में खाना-पीना किया था और करीब आधे घंटे बाद सभी अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद जहरीली शराब के सेवन की आशंका जताई जाने लगी। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक जहरीली शराब से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बाढ़ एसडीपीओ राम कृष्णा ने चार युवकों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस और मेडिकल जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

गया में नदी में अचानक बढ़ा पानी, 8 दोस्तों में एक युवक लापता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

गया में नदी में अचानक बढ़ा पानी, 8 दोस्तों में एक युवक लापता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार में शिक्षकों का डिजिटल आंदोलन, #BiharTeachersNeed7thPay से उठी 7वें वेतन आयोग की मांग

बिहार में शिक्षकों का डिजिटल आंदोलन, #BiharTeachersNeed7thPay से उठी 7वें वेतन आयोग की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *