बेटी को दिल्ली के होटल में फंसाने का डर दिखाकर पिता से 1.13 लाख की साइबर ठगी, पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन

सहरसा: बिहार के सहरसा में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक पिता को उनकी बेटी के दिल्ली के एक होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का डर दिखाकर करीब 1 लाख 13 हजार 500 रुपये ठग लिए। ठग ने खुद को सहरसा सदर थाना का प्रभारी बताते हुए फोन किया और कार्रवाई से बचाने के नाम पर लगातार पैसे ट्रांसफर करवाता रहा।

दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक स्थित किराए के मकान में रहने वाले अरविंद कुमार सिंह को 13 मई 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे एक फोन आया। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को सहरसा सदर थाना का प्रभारी बताया। उसने अरविंद कुमार से कहा कि उनकी बेटी दिल्ली के एक होटल में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गई है और उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

Sponsored Advertisement

बेटी के बारे में ऐसी बात सुनकर अरविंद कुमार घबरा गए। इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग ने मामला मैनेज करने और बेटी को कार्रवाई से बचाने के नाम पर तुरंत 8,500 रुपये भेजने को कहा। ठग ने इसके लिए यूपीआई स्कैनर भेजा। घबराए पिता ने उसके बताए तरीके से पैसे ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे लगातार और रकम की मांग शुरू कर दी। पीड़ित ने पहले 17 हजार रुपये भेजे। इसके बाद अलग-अलग यूपीआई स्कैनर के जरिए 40 हजार और 50 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। इस तरह ठगों ने कुल 1 लाख 13 हजार 500 रुपये अपने खातों में मंगवा लिए।

अरविंद कुमार मूल रूप से सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुरवा गांव के रहने वाले हैं। 15 मई को जब उन्होंने ठग के मोबाइल नंबर पर दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्हें समझ आया कि बेटी के नाम पर डर और दबाव बनाकर उनके साथ साइबर ठगी की गई है।

पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई है। सहरसा साइबर थाना प्रभारी रवीश रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ऐसे मामलों में किसी अनजान व्यक्ति के दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर न करें और तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 से संपर्क करें।

Related Posts

गया में नदी में अचानक बढ़ा पानी, 8 दोस्तों में एक युवक लापता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

गया में नदी में अचानक बढ़ा पानी, 8 दोस्तों में एक युवक लापता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार में शिक्षकों का डिजिटल आंदोलन, #BiharTeachersNeed7thPay से उठी 7वें वेतन आयोग की मांग

बिहार में शिक्षकों का डिजिटल आंदोलन, #BiharTeachersNeed7thPay से उठी 7वें वेतन आयोग की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *